सिद्धार्थनगर। डॉ. राम मनोहर लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटवा के एमए अन्तिम वर्ष में अध्ययनरत 161 विद्यार्थियों में विधायक माता प्रसाद पांडेय ने टेबलेट वितरित किया। उन्होंने कहा कि इस टेबलेट से बच्चे पूरे विश्व के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और सूचनाओं का आदान-प्रदान कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि टेबलेट विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य बनाने में सहयोगी साबित हो सकता है। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अष्टभुजा पांडेय, डॉ. पवन कुमार पांडेय, शिक्षक डॉ. नूरुल हसन, राम प्रवेश पांडेय, अमित पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद