गोरखपुर। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व महाराजगंज सांसद पंकज चौधरी के भाजपा का उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर संघ के केंद्रीय कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर मिठाई बांटकर खुशी जताई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के महामंत्री एवं एनएफआईआर के सहायक महामंत्री विनोद कुमार राय ने किया। इस दौरान संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी दीपक चौधरी, वाराणसी से संघ के कार्यकारी अध्यक्ष एवं एनएफआईआर के जोनल सचिव रमेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद