गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में बीएससी बाॅयो (साइंस डिपार्टमेंट) का नव आरंभ 2023 के रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत की गई। रविवार के दिन बीएससी बायो सेमेस्टर और पंचम के छात्र-छात्राओं ने मिल के प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को फ्रेशर पार्टी दी। इसमें सुयश सिंह मिस्टर फ्रेशर एवं महिमा आर्या मिस फ्रेशर बनीं।
कार्यक्रम में सेमेस्टर तृतीय के प्रियांशु सिंह कुशवाहा, सत्यजीत बोस, तूलिका, सुहानी, आनंद पांडे, देवांशी गुप्ता एवं सेमेस्टर पंचम के अनंत कुमार, सोनी शर्मा, तोशी बाला, देवांशी मिश्रा, शिवम पटेल, निधि त्रिपाठी, अकिंत यादव, पियूष, इन सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में जीव विज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ. सुशील कुमार, डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. सुनैना, डॉ. मनीष प्रताप सिंह, डॉ. गिरिजेश (केमिस्ट्री डिपार्टमेंट), डॉ. दीपा श्रीवास्तव एवं डॉ. अभय (बॉटनी डिपार्टमेंट) मौजूद रहे। संवाद