फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महाकाल के जयघोष से गूंजा सूर्यकुंड धाम

Sat, 07 Oct 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सूर्यकुंड धाम के प्राचीन शिव मंदिर में शुक्रवार को आयोजित भस्म आरती में महाकाल के जयघोष से पूरा सूर्यकुंड धाम गुंजायमान हो गया। सूर्यकुंड धाम विकास समिति की ओर से आयोजित भस्म आरती में गर्भगृह में पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ-साथ शिव पंचाक्षर मंत्र का उद्घोष कर महाकाल का दिव्य शृंगार करते हुए उनका आह्वान किया गया। लगभग दो घंटे चली आरती के पश्चात पट खुलने पर श्रद्धालुओं ने महाकाल का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का संयोजन समिति के संयोजक संतोष मणि त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर मदन राजभर, धीरज सरकारी, पंडित ईशानंद पांडेय, प्रखर मिश्रा, परमात्मा राम त्रिपाठी, सुभाष तिवारी, रमेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें