फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संपत्ति कर के लिए नए वार्डों में शुरू हुआ सर्वे, फिर भेजा जाएगा नोटिस

Tue, 03 Sep 2024 04:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

साल 2018-19 में हुए सीमा विस्तार के अंतर्गत नगर निगम में 31 गांव शामिल हुए। उसके बाद 10 नए वार्डों का सृजन हुआ, जिसमें रानीडीहा, खोराबार, बड़गो, संझाई, मोहनपुर, गुलरिहा, हरसेवकपुर, भरवलिया, देवी प्रसाद नगर और गायघाट वार्ड बनाया।
विज्ञापन
नगर निगम भवन - फोटो : स्त्रोत- एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नगर निगम में शामिल 10 नए वार्डों में सत्र 2024-25 से संपत्ति कर वसूला जाएगा। इसके लिए इन वार्डों में सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। इसके बाद नोटिस भेजने की कार्रवाई की जाएगी। वार्ड नंबर छह खोराबार और 31 हरिसेवकपुर में जनरल सर्वेक्षण एवं जियो टैग का काम निजी फर्म कर रही है।

विज्ञापन


वर्तमान में खोराबार में 326 और हरसेवकपुर में 131 भवन का सर्वेक्षण किया जा चुका है। सर्वेक्षण करा रही फर्म को काम में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। सर्वेक्षण के मुताबिक मोहल्लावार सभी मकानों को सीरियल नंबर और हाउस नंबर भी दिए जा रहे हैं। नगर निगम इन दोनों ही वार्डों में चिह्नित भवनों के लिए संपत्तिकर के लिए नोटिस जल्द भेजने की तैयारी में है। नोटिस पर आपत्तियां सुन कर निस्तारण कराने के साथ संपत्तिकर भी जमा कराया जाएगा।

साल 2018-19 में हुए सीमा विस्तार के अंतर्गत नगर निगम में 31 गांव शामिल हुए। उसके बाद 10 नए वार्डों का सृजन हुआ, जिसमें रानीडीहा, खोराबार, बड़गो, संझाई, मोहनपुर, गुलरिहा, हरसेवकपुर, भरवलिया, देवी प्रसाद नगर और गायघाट वार्ड बनाया।
विज्ञापन


नगर निगम के सीमा विस्तार के लिए नोटिफिकेशन की प्रक्रिया साल 2019 में ही पूरी कर ली गई थी। निगम में शामिल क्षेत्रों की पांच साल की अवधि पूरी हो चुकी है। इन वार्डों में जीआईएस सर्वेक्षण नहीं हुआ है। लिहाजा निजी फर्म के कर्मचारियों के जरिये नगर निगम घर-घर सर्वेक्षण करा रहा है।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय ने बताया कि जिन भवनों का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है, उन्हें संपत्तिकर के लिए नोटिस भी दिए जाएंगे। इस पर आने वाली आपत्तियों को सुनकर संपत्तिकर जमा कराया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें