फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी ने लक्ष्य को 37 रनों से हराया

Fri, 14 Jun 2024 03:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। यूपी इंटर डिस्ट्रिक्ट टी-20 चैंपियनशिप में गुरुवार को सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी और लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। सरमाउंट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मैच 37 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य एकेडमी के कप्तान भरत यादव ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। सरमाउंट एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 128 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। सरमाउंट के आदित्य पांडेय ने 27 रन नाबाद, कृष्णा पांडेय ने 19, धनंजय यादव ने 18, विवेक यादव ने 17 तथा आयुष पांडेय व शिवम पटेल ने 15-15 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य एकेडमी के रौनक ने 2 विकेट, विशाल व नितिन ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।
129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्य एकेडमी की टीम ने 19.1 ओवर में 91 रन पर सिमट गई। लक्ष्य की तरफ से तरुण ने सर्वाधिक 22 रन, नितिन ने 16 तथा भारत यादव ने 12 रनों का योगदान दिया। अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। सरमाउंट के नीरज यादव और राहुल राव ने धारदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट चटकाए। शाह आलम, धनंजय यादव व विकास राय ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज का मैच
शुक्रवार को सुबह 6 बजे से सहारा क्रिकेट ग्राउंड पर मंडल क्रिकेट एकेडमी और हॉक स्पोर्ट्स के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें