गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के एमए समाजशास्त्र के छात्र सनी सिंह का चयन वाको इंडिया इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग कप-2026 के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता नई दिल्ली में चार से आठ फरवरी तक आयोजित होगी। इसमें करीब 40 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश और विश्वविद्यालय का परचम लहरा चुके हैं। उनके चयन पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन, डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे, प्रो. कीर्ति पांडेय, प्रो. अनुराग द्विवेदी, प्रो. विमलेश मिश्र, डॉ. राजवीर सिंह, डॉ. मनीष पांडेय आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। ब्यूरो