आशा कार्यकर्ताओं ने ईएलए का दोगुना योगदान देकर पिपराइच ब्लॉक में कराई नसबंदी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जिले की पिपराईच ब्लॉक क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता सुनीता सिंह और लखपाती ने पुरुष नसबंदी के क्षेत्र में अच्छा काम कर रही हैं। दोनों ने 2022-23 में (इस्टीमेटेड लेवल ऑफ अचीवमेंट) ईएलए का दोगुना योगदान देकर ब्लॉक का मान बढ़ाया है। प्रत्येक आशा को वर्ष में एक पुरुष नसबंदी करवाने का ईएलए दिया गया था, लेकिन इन दोनों आशा कार्यकर्ताओं ने दो-दो पुरुष नसबंदी करवाई। इसे लेकर दोनों आशा कार्यकर्ताओं को सीएमओ ने सम्मानित करने का फैसला लिया है।
दोनों कार्यकर्ताओं की देन है कि 2022-23 में पिपराईच ब्लॉक से कुल 13 पुरुष नसबंदी हुई है। सुनीता और लखपाती ने तो जिले में पहली रैंकिंग हासिल की है। परिवार नियोजन काउंसलर रीना ने भी चार पुरुष नसबंदी करवाने में अहम भूमिका निभाई है। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि 2022-23 में जिले में कुल 35 पुरुष नसबंदी हुई। इसमें से 13 अकेले पिपराईच ब्लॉक में हुआ है।