फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संडे स्कूल के बच्चों ने गाए क्रिसमस गीत

Mon, 18 Dec 2023 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभु यीशु की पैदाइश को अपने नाट्य रूपांतरण के जरिये पेश की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रविवार को सेंट जोंस चर्च, बशारतपुर में संडे स्कूल के बच्चों ने क्रिसमस ट्री के साथ क्रिसमस त्योहार की तैयारियां की। संडे स्कूल का क्रिसमस ट्री बड़े उत्साह और उमंग के साथ रविवार को संपन्न हुआ। रोशन लाल डीन ने बाइबल वचनों के द्वारा प्रार्थनाएं पढ़ीं।
सैकड़ों की संख्या में बच्चों ने भाग लिया, जो रंग बिरंगी एवं मनमोहक ड्रेस में आकर्षक लग रहे थे। संडे स्कूल के बच्चों ने प्रभु यीशु की पैदाइश अर्थात क्रिसमस के गीतों को सुंदर और बड़े ही गर्मजोशी के साथ गाया। साथ ही बच्चों ने प्रभु यीशु के जन्मदिन की खुशी अपनी एक्शन गीत के द्वारा अवतरित कर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने प्रभु यीशु की पैदाइश को अपने नाट्य रूपांतरण के द्वारा प्रस्तुति पेश की जिससे वहां पर उपस्थित दर्शकों की आंखें नम हो गईं। कार्यक्रम के अंत में सेंटा क्लॉज ने बच्चों को क्रिसमस गिफ्ट दिए। इस दौरान रितेश रोर्बट, विशाल जेकेब, डाॅ. धर्मवीर हाबिल, नीना समुएल, स्तुति दान, सुजैना जोशुआ, आराधना जॉनसन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें