गोरखपुर। आर्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित पेरेंट्स टीचर मीटिंग के अवसर पर कक्षा नौ के विद्यार्थियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए अपने बनाए हुए प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया। इन प्रोजेक्ट में स्मार्ट डस्टबिन, ब्लाइंड पर्सन स्टिक, बॉर्डर सिक्योरिटी रोबोट, वाईफाई कार, गार्डन वाटरिंग सिस्टम शामिल रहे। प्राचार्य विशाल त्रिपाठी ने बताया कि छात्रों को नई टेक्नोलॉजी सिखाने के लिए विद्यालय इस तरह के कार्यक्रम आगे भी करता रहेगा। संवाद