उद्यम अभिमुखीकरण कार्यक्रम में बोले पूर्व डीजीपी भानु प्रताप सिंह
लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी से पूर्व एमएमएमयूटी में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि देश की जीडीपी में प्रदेश की नौ प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसको ध्यान में रखते हुए प्रदेश को एक ट्रिलियन इकोनॉमी वाला प्रदेश बनाने में सबको अपना सहयोग देना होगा। छात्र स्टार्टअप शुरू करें। सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से मदद मिलेगी।
वह शनिवार को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय भवन में आयोजित उद्यम अभिमुखीकरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम में शासन से नियुक्त नोडल अधिकारी गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से चलाई जा रही रोजगार उन्मुख नीतियों से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि काेई छात्र स्टार्टअप शुरू करना चाहता है तो उद्यम मित्र के तहत उसकी मदद की जाएगी। इस मौके पर एमएमएमयूटी के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. वीके गिरी, उप कुलसचिव डॉ. डीके गोस्वामी ने उद्यम अभिमुखीकरण कार्यक्रम में छात्रों को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी की गई विभिन्न नीतियों के माध्यम से प्रदेश में पूंजी निवेश आकर्षित किए जाने की योजना की जानकारी दी।
यह कार्यक्रम 19 फरवरी को लखनऊ में होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 के तहत आयोजित किया जा रहा है।