फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी. पर प्रसारित स्वयं प्रभा चैनल के माध्यम से भी पढ़ेंगे विश्वविद्यालय के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी पर प्रसारित स्वयं प्रभा चैनल के माध्यम से भी पढ़ेंगे विश्वविद्यालय के विद्यार्थी गोरखपुर विश्वविद्यालय स्वयं प्रभा चैनल को लेकर बढ़ाएगा जागरूकता अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। अब विद्यार्थी दूरदर्शन एवं इग्नू द्वारा शुरू किए गए चार निशुल्क शैक्षिक चैनलों तथा भारत सरकार द्वारा संचालित स्वयंप्रभा के तहत प्रसारित 32 निशुल्क चैनलों के माध्यम से भी पढ़ाई कर सकेंगे। शासन ने पत्र जारी कर विभिन्न विषयों के शैक्षणिक कार्यक्रमों के बारे में छात्रों को अवगत कराने और इन चैनलों की सुलभता कराने का निर्देश दिया है। अभी ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट की स्पीड एक समस्या है जिसके कारण वहां के छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई करने में बाधा खड़ी हो जा रही है। टीवी पर प्रसारित होने वाले व्याख्यानों के माध्यम से इस समस्या को दूर किया जा सकता है। इंटरनेट से भी यह कंटेंट डाउनलोड किया जा सकता है। स्वयं प्रभा चैनल पर उपलब्ध 32 चैनलों का प्रसारण डीडी फ्री टू एयर चैनल नंबर: 120 से आगे, डिश टीवी पर चैनल नंबर 920 से आगे, टाटा स्काई चैनल नंबर 756 से शुर, एयरटेल टीवी चैनल नंबर 437 से शुरू होता है। --- हर सप्ताह जारी होगी 6 चैनलों के प्रसारण की सूची विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि स्वयंप्रभा चैनल के शुरुआती 6 चैनलों की समय सारणी हर सप्ताह जारी की जाएगी, जिसके हिसाब से छात्र टी.वी. पर लाइव या इंटरनेट पर डाउनलोड करके व्याख्यान सुन सकते हैं। इस सम्बंध में प्रचार-प्रसार कर विश्वविद्यालय के छात्रों को जागरूक किया जाएगा, जिससे वे अपने विषय के चैनल को समय-सारणी के हिसाब से देखकर लाभान्वित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें