गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में शुक्रवार को रिसर्च स्कॉलर्स के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने भारतीय पौराणिक कथाओं, उत्तर उपनिवेशवाद साहित्य, उपन्यास में इकोफेमिनिजम, कश्मीरी पंडितों के पलायन आदि शोध विषयों से संबंधित अपने शोध पत्र का वाचन किया। विभागाध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि सेमिनार में शोधार्थियों के साथ-साथ एमए के छात्रों ने भी प्रतिभाग किया। विष्णु मिश्रा, खुशबू जायसवाल, दिव्या राय, दीपिका त्रिपाठी, अंजली श्रीवास्तव, प्रतिभा गुप्ता, ऋषि यादव, सृष्टि यादव, प्रियंका मिश्रा, रितु यादव ने शोध पत्र का वाचन किया। संवाद