फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शिवपूजन के शरीर से बीआरडी के छात्र करेंगे पढ़ाई

विज्ञापन
शिवपूजन के शरीर से बीआरडी के छात्र करेंगे पढ़ाई
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

-
परिजनों ने बीआरडी के एनाटॉमी विभाग को सौंपा शव
शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया के रहने वाले थे शिवपूजन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया के रहने वाले शिवपूजन कुमार के शरीर से बीआरडी मेडिकल कॉलेज के छात्र पढ़ाई करेंगे। परिजनों ने मंगलवार को मौत के बाद शव को कॉलेज के एनाटॉमी विभाग को सौंप दिया है। इस पर कॉलेज प्रशासन ने परिजनों के प्रति आभार जताते हुए उनके इस पहल को सराहा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बिछिया निवासी शिवपूजन कुमार (65) पांच वर्षाें से पैरालाइसिस की समस्या से जूझ रहे थे। निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मौत से पहले ही उन्होंने अपने बड़े बेटे आनंद राव से देहदान की इच्छा जताई थी। इसी साल तीन मार्च को बेटे ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में आकर देहदान का पंजीकरण कराया था। मंगलवार को मौत के बाद आनंद राव ने पिता की अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए एनाटॉमी विभाग को देह दान कर दिया। आंनद राव ने बताया कि देहदान को लेकर परिवार के लोगों ने सहमति तो जता दी, लेकिन रिश्तेदारों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। लेकिन, दृढ़ निश्चय के साथ देहदान का फैसला लिया गया। बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से देखा कि कई परिजनों ने मेडिकल कॉलेजों को देहदान देकर बच्चों की पढ़ाई में सहयोग कर रहे हैं। इससे उन्हें काफी प्रेरणा मिली। आंनद ने फैसला लिया है कि वह पिता की मौत पर ब्रह्मभोज की जगह पौधरोपण करेंगे। एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. बिंदु सिंह ने बताया कि शिवपूजन सरदार पटेल स्मारक जूनियर हाई स्कूल चारगावां में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। बेटे आनंद राव, प्रकाश राव और शिवपूजन की पत्नी शकुंतला की सहमति के बाद विभाग को शव मिला हैं। बताया कि पिछले साल एक शव विभाग को और मिला था, जो बशारतपुर रामजानकी नगर के रहने वाले का थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें