गोरखपुर। सामाजिक एवं शैक्षिक उत्थान परिषद की ओर से संविधान दिवस के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को पंत पार्क में क्विज एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल 70 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। संगठन प्रभारी भास्कर चौधरी ने बताया कि 29 नवंबर को इसका परिणाम घोषित कर कमिश्नरी सभागार कचहरी में दोपहर एक बजे से विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर आयोजक विद्यासागर, शिव शंकर गौंड, सौरभ कुमार, आकाश मोहन, दुर्गेश गौतम, अभिषेक कुमार, संजीव कुमार, अरस्तू राज, अमित चौधरी, अनूप कुमार, आशीष कुमार व राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो