गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में दो दिवसीय छात्र उत्सव ‘आगमन-26’ का रविवार को समापन हो गया। इस उत्सव में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया। छात्रों ने समस्या समाधान क्षमता भी दिखाई। दिन की शुरुआत सुबह सात बजे ‘शर्लक होम्स’ ट्रेजर हंट से हुई। इसमें 100 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें सात टीमों ने अंतिम चरण में जगह बनाई। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों की टीमवर्क और विश्लेषणात्मक क्षमता को परखा। ‘रेज्यूमे एक्स’ के दूसरे चरण में व्यक्तिगत साक्षात्कार और स्टार्टअप पिच का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने अपने नवाचार और व्यावसायिक विचार प्रस्तुत किए। द सोशल इंजीनियर्स बोर्ड के संकाय प्रभारी डॉ. रोहित बाबू ने अच्छे विचारों को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। ‘आर्टिसन’ में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने सामाजिक विषयों पर कलाकृतियां बनाईं। ‘ब्रेनोमैथ’ क्विज ने छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के एप्टीट्यूड राउंड का अनुभव दिया। कोडर आर्मी के संस्थापक रोहित नेगी और सह-संस्थापक आदित्य टंडन ने विशेष छात्र सत्र में चर्चा की।