छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर डीएवी पीजी कॉलेज में सत्याग्रह करते छात्र।
गोरखपुर। डीएवी में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर छात्र नेता अंकित पांडेय का चल रहा सत्याग्रह मंगलवार को छठवें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को सत्याग्रह के समर्थन में महाविद्यालय के कई सारे छात्र मौजूद थे। जिनमें मुख्य रूप से आदित्य मौर्या, अमन यादव, विकास, पंकज, अनमोल आदि शामिल थे। संवाद