फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आठवीं के छात्र को घेर कर पीटा, शिक्षकों से भी हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा (गोरखपुर)। गीडा के खानीमपुर इंटर कॉलेज में आठवीं के छात्र को घेरकर पीटने का मामला सामने आया है। शुक्रवार दोपहर बचाव में आए शिक्षकों से भी मनबढ़ों ने हाथापाई की। पुलिस ने घायल को भर्ती कराया। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन

काॅलेज के प्रधानाचार्य ध्रुव कुमार चंद्रा ने तहरीर दी है। उनके मुताबिक, बृहस्पतिवार को दोपहर लंच के समय नगवां गांव के कक्षा 8 के छात्र सतीश और बड़गहन गांव के कक्षा 8 के छात्र गंगेश्वर की कमरे से बाहर निकलते समय आपस में धक्का-मुक्की हो गई। दोनों छात्रों को प्रधानाचार्य ने समझा-बुझाकर भेज दिया गया था। शुक्रवार को काॅलेज की छुट्टी के समय बड़गहन गांव के छात्र गंगेश्वर यादव अपने पक्ष में पंद्रह से बीस लड़कों को बुलाया था। वे मुंह को गमछा से बांधकर कालेज के पीछे छिपे थे।
छुट्टी होते ही नगवां गांव के छात्र सतीश के बड़े भाई राजकुमार जो इसी कालेज में कक्षा 9 में पढ़ता है। उस पर हमला कर दिए। उसे लाठी से पीटने लगे। इससे काॅलेज के गेट पर भगदड़ मच गई। बाहर मारपीट की सूचना पर अध्यापक दौड़ कर राजकुमार को बचाने आए, जिस पर हमलावरों ने अध्यापकों से भी हाथापाई की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि काॅलेज में बड़ी लड़कियां पढ़ती हैं। बाहरी तत्व आए दिन लड़कियों पर छींटाकशी भी करते है। इसकी शिकायत पुलिस से करने पर बीते 26 जनवरी से पीआरवी की गाड़ी स्कूल पर एक बार आती थी, जिससे अराजक तत्व भयभीत थे। लेकिन बोर्ड परीक्षा समाप्त होते ही गाड़ी का आना बंद हो गया। यदि पीआरवी की गाड़ी आती रही होती तो यह घटना नहीं होती।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें