फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सहेली के घर से निकली छात्रा लापता, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 21 Sep 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार। खोराबार क्षेत्र में परीक्षा देने के बाद सहेली के घर पहुंची 17 वर्षीय छात्रा लापता हो गई। सहेली ने उसे घर जाने के लिए ऑटो में बैठाया था लेकिन वह घर नहीं पहुंची। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी क्षेत्र के रामनगर कड़जहा स्थित स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा है। 19 सितंबर की सुबह वह परीक्षा देने स्कूल गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह जंगल सिकरी स्थित सहेली के घर पहुंची। वहां से सहेली उसे मेन रोड पर ऑटो में बैठाकर घर भेजने गई थी। इसके बाद छात्रा घर नहीं पहुंची। परिजन ने तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। कार्यवाहक थाना प्रभारी एसएसआई नीरज कुमार सिंह ने बताया कि प्रार्थनापत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। कुछ मोबाइल नंबर मिले हैं जिनके आधार पर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें