फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज से चलेंगी तेज हवाएं, बूंदाबांदी के आसार

Fri, 29 Mar 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सक्रिय ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर शुक्रवार से नजर आएगा। मौसम विज्ञान विभाग ने तेज हवा चलने के साथ कुछ जगहों पर बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जताया है। इसका असर शनिवार तक बना रहेगा। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने 26 मार्च की रात सक्रिय ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर शुक्रवार से दिखने का अनुमान जताया है। बृहस्पतिवार को भी सुबह से तेज हवा चलती रही। हवा में नमी के चलते दिन का तापमान नियंत्रण में बना रहा। चटख धूप निकलने के बावजूद दिन का तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग ने शुक्रवार व शनिवार को तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जताया है। शनिवार को कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी सकती है। इसके साथ ही मौसम वैज्ञानिकों ने 29 मार्च की रात एक अन्य ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें