हरपुर बुदहट। इलाके के मदनपुरा चौराहे पर पकौड़ी का रुपया मांगने पर मनबढ़ ने ठेलेवाले को पीट दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, बरौली निवासी राजकुमार पांडेय पकौड़ी का ठेला लगाते हैं। रविवार को बगल के गांव के कुछ युवक आए और पकौड़ी खाए। खाने के बाद जाने लगे तो ठेलेवाले ने रुपया मांगा, इससे नाराज होकर मनबढ़ों ने उनकी पिटाई कर दी। पीड़ित राजकुमार ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो