वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर एक बार फिर पत्थर मारने की घटना हुई है। सोमवार की रात लखनऊ से गोरखपुर आ रही ट्रेन के ई-वन कोच की सीट नंबर 13-14 के बीच खिड़की पर किसी ने पत्थर बरसाए। इससे खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि शीशा थोड़ा टूटा है। रेलवे प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
लखनऊ से वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार की रात करीब 11 बजे गोरखपुर लौट रही थी। गोरखपुर जिले में डोमिनगढ़ और गोरखपुर रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रेन किसी ने पत्थर चला दिया। खिड़की पर पत्थर लगने से तेज आवाज होने पर यात्री परेशान हो गए। सूचना ट्रेन में मौजूद आरपीएफ दस्ते को दी गई। इसी दौरान ट्रेन गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गई। अफसरों ने कोच में जायजा लिया।
इसे भी पढ़ें: मिड डे मील के खाने में मिले थे कीड़े: बच्चों की जान पर बनी, अफसर बता रहे मूलांकुर