फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मुंबई में पेट्रोल पंप मालिक की हत्या कर थे फरार, STF ने दबोचा- नेपाल भागने की फिराक में थे

Thu, 12 Sep 2024 11:04 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

एसटीएफ प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस ने मुकेश गोवर्धन दास खुपचंदानी व अनिल मल्लाह की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ से सहयोग मांगा गया था। जांच के दौरान पता चला कि दोनों भैरोपुर के पास मौजूद हैं, नेपाल भागने के फिराक में हैं, इससे पहले उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
 
विज्ञापन
एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नायगांव में पेट्रोल पंप मालिक की हत्या कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को एम्स इलाके के भैरोपुर से एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद वहां से आई टीम बुधवार को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर चली गई। दोनों आरोपी नेपाल भागने के फिराक में थे।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के थाणे, दशहरा मैदान निवासी मुकेश गोवर्धन दास व नेपाल के कपिलवस्तु के पकड़ी निवासी अनिल मल्लाह के रूप में हुई है। इनके पास से पुलिस ने लूटी गई एक कलाई घड़ी, एक हीरा जड़ित सोने की अंगूठी व 17,000 नकद बरामद किया है।

एसटीएफ प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस ने मुकेश गोवर्धन दास खुपचंदानी व अनिल मल्लाह की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ से सहयोग मांगा गया था। जांच के दौरान पता चला कि दोनों भैरोपुर के पास मौजूद हैं, नेपाल भागने के फिराक में हैं, इससे पहले उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश गोवर्धन ने पूछताछ में बताया कि वह रामचंद्र गुरुमुखदास ककॅरानी का निजी ड्राइवर था। रामचन्द्र की गाड़ी चलाते समय मुकेश को यह जानकारी हुई कि वह लाखों की घड़ी एवं सोने की हीरा जड़ित अंगूठी पहनते हैं। रामचन्द्र, चालक मुकेश गोवर्धन के साथ ही अपने तीन-चार पेट्रोल पंप से पैसा कलेक्शन के लिए जाते थे।

मुकेश ने अपने साथियों अनिल मल्लाह और अन्य के साथ रामचन्द्र की हत्या कर लूट की योजना बनाई। 25 अगस्त 2024 को उसने साथियों संग मिलकर रामचन्द्र की हत्या कर शव को उनकी कार में ही छोड़कर सोने की अंगूठी व बेश कीमती घड़ी एवं पैसे को लूट लिया और सभी फरार हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें