फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खड़े ट्रालर में पीछे से दूसरे ट्रालर ने मारी टक्कर, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर पीपीगंज बाईपास मार्ग स्थित बगहीभारी गांव के सामने शुक्रवार को खड़े ट्रालर में पीछे से दूसरे ट्रालर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टक्कर मारने वाले ट्रालर का चालक अनिल यादव निवासी सिद्धार्थनगर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जंगल कौड़िया सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उपचार चल रहा है। पीएनसी कंपनी की ओर से बाईपास मार्ग पर डिवाइडर का काम कराया जा रहा है। इसके लिए कंपनी का ट्रालर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान कैंपियरगंज की ओर से गोरखपुर जा रहे दूसरे ट्रालर के चालक ने नियंत्रण खो दिया और खड़े ट्रालर में पीछे से टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल चालक को अस्पताल भेजा। दोनों दुर्घटनाग्रस्त ट्रालरों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। थाना प्रभारी राकेश रोशन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें