फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्टेशन अधीक्षक और बेटी पर धोखाधड़ी की एक और FIR, बाप-बेटी पर ठगी का तीसरा केस

Wed, 05 Aug 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

सहजनवा रेलवे स्टेशन पर तैनात कॉमर्शियल क्लर्क संदीप पांडेय ने तहरीर में आरोप लगाया है कि स्टेशन अधीक्षक ध्रुव नारायण सिंह ने अपनी बेटी गरिमा सिंह को बैंक कर्मचारी बताते हुए पुराना लोन चुकाकर नया लोन दिलाने का भरोसा दिया। दस लाख रुपये की जरूरत बताने पर उनसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और वेतन संबंधी दस्तावेज लिए गए।
विज्ञापन
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप में गिरफ्तार रेलवे स्टेशन अधीक्षक और उनकी बेटी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एम्स थाना क्षेत्र में कार्रवाई के बाद अब सहजनवा थाने में भी दोनों के खिलाफ रेलवे कर्मचारी से करीब 60.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

सहजनवा रेलवे स्टेशन पर तैनात कॉमर्शियल क्लर्क संदीप पांडेय ने तहरीर में आरोप लगाया है कि स्टेशन अधीक्षक ध्रुव नारायण सिंह ने अपनी बेटी गरिमा सिंह को बैंक कर्मचारी बताते हुए पुराना लोन चुकाकर नया लोन दिलाने का भरोसा दिया। दस लाख रुपये की जरूरत बताने पर उनसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और वेतन संबंधी दस्तावेज लिए गए।

आरोप है कि इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर अलग-अलग बैंकों से उनके नाम पर 61.64 लाख रुपये का लोन स्वीकृत करा दिया गया। थाना प्रभारी संजय मिश्र ने बताया कि ध्रुव नारायण सिंह, गरिमा सिंह और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, संगठित आर्थिक अपराध की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें