फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरक्षनगरी में खुलेगा प्रदेश का दूसरा टू व्हीलर राइडिंग ट्रेनिंग स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
वायु सेना केंद्र लोको शेड के पास तीन एकड़ जमीन पर बनेगा स्कूल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरक्षनगरी में प्रदेश का दूसरा टू व्हीलर राइडिंग ट्रेनिंग स्कूल खुलेगा। नगर निगम हीरो मोटो कॉर्प को वायु सेना केंद्र लोको शेड के पास स्थित तीन एकड़ जमीन निशुल्क उपलब्ध कराएगा। शहर में चार पहिया चलाने के लिए तो तमाम ट्रेनिंग सेंटर हैं लेकिन दो पहिया के लिए नहीं। दो पहिया लाइसेंस के लिए अब वाहन चलाकर टेस्ट देना अनिवार्य कर दिया है।
जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में नगर निगम और एमएचसीएल के बीच एमओयू होगा। स्कूल निर्माण, पांच साल तक रखरखाव और संचालन पर आने वाला खर्च सीएसआर फंड से एचएमसीएल उठाएगा। एचएमसीएल के रोड सेफ्टी इंजीनियर सुमित कुमार मिश्रा ने बताया कि नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर ‘टू व्हीलर राइडिंग ट्रेनिंग स्कूल’ की डीपीआर बना ली गई है। यह लखनऊ के बाद उत्तर प्रदेश में बनने वाला दूसरा ट्रेनिंग स्कूल होगा। वाराणसी में भी प्रस्तावित है। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोसनगर जमीन चिन्हित की गई थी। लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों से वायु सेना केंद्र लोको शेड के पास की जमीन दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगी निशुल्क ट्रेनिंग
एचएमसीएल के सीनियर मैनेजर राकेश पटेल के मुताबिक स्कूल और कॉलेज के छात्रों, सरकारी कर्मचारियों को निशुल्क दो पहिया वाहन चलाने का प्रशिक्षण पांच दिन में मिलेगा। टू व्हीलर राइडिंग ट्रेनिंग स्कूल के लिए चहारदीवारी बनाई जाएगी। गार्ड रूम, सिमुलेटर रूम, व्हीकल स्टोरेज रूम, टॉयलेट ब्लॉक व आफिस बिल्डिंग बनाई जाएगी। इसके अलावा रोड साइनेज के साथ ड्राइविंग ट्रैक बनेगा। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि स्कूल में राइडिंग स्किल बेहतर होगी। इस प्रोजेक्ट में नगर निगम कोई धन नहीं लगाएगा। बल्कि एचएमसीएल अपने सीएसआर फंड से निर्माण एवं संचालन करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें