फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राज्यस्तरीय बास्केटबॉल व वाॅलीबॉल प्रतियोगिता आज से

Wed, 06 Dec 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। महंत दिग्विजयनाथ राज्यस्तरीय प्राइजमनी पुरुष बास्केटबाॅल और महंत अवेद्यनाथ राज्य स्तरीय प्राइजमनी पुरुष वालीबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन छह से आठ दिसंबर के बीच महाराणा प्रताप इंटर काॅलेज के खेल मैदान में होगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने बताया कि खेल निदेशालय और क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश की 10 पुरुष वाॅलीबाॅल टीम और आठ पुरुष बास्केटबाॅल टीम प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता में विजेता को 75 हजार रुपये और उप विजेता टीम को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 30 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10 बजे खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. उदयप्रताप सिंह करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें