फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रूट परिवर्तन व कैंसिल से होने वाली दिक्कत के चलते पहले ही शुरू कर दी यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
- अपना कंफर्म टिकट कैंसिल कराकर बिहार संपर्क क्रांति और गोरखधाम से गए यात्री
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बुढ़वल स्टेशन के पास दोहरीकरण व एनआई के चलते 19 अक्तूबर तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। 46 ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि 23 बदले हुए मार्ग से चलाई जाएंगी। जिन यात्रियों ने 12 तारीख के बाद दिल्ली, अंबाला और अमृतसर के लिए टिकट बुक कर रखा है, वे अब अपना टिकट कैंसिल कर जल्दी निकल रहे हैं। शनिवार को स्टेशन पर कई ऐसे यात्री मिले, जो आज ही दिल्ली रवाना हो रहे थे।
पूर्वोत्तर रेलवे ने ट्रेनों के निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन की सूचना जारी कर दी है। गोरखपुर-दिल्ली रूट पर करीब एक महीने से दिक्कत बनी हुई है। इससे पहले सितंबर में कैंट-कुसम्ही तीसरी लाइन व कैंट यार्ड रिमाडलिंग के चलते ब्लॉक था। बाद में बिहार के वाल्मीकिनगर और छपरा में भी ब्लॉक के चलते ट्रेनें प्रभावित हुई थीं। ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन और निरस्तीकरण की जानकारी होने पर शनिवार को तमाम यात्री पहले ही स्टेशन पहुंच गए थे। शाम चार बजे प्लेटफार्म पर मिले कुसम्ही के राजेश पासवान ने बताया कि उन्हें 16 अक्तूबर को अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस से जालंधर जाना था। आगे होने वाली दिक्कत को देखते हुए आज ही बिहार संपर्क क्रांति से दिल्ली निकल रहे हैं, जिससे कि ट्रेनों का निरस्तीकरण होने से पहले ही वापस लौट सकें।
विज्ञापन

स्पोर्टस कॉलेज के पास के रहने वाले बृजेश पांडेय 15 तारीख को दिल्ली जाने वाले थे, लेकिन आज ही गए, जिससे कि वे मंगलवार तक वापस लौट सकें।

पूछताछ काउंटर पर बढ़ी भीड़
ट्रेनों के निरस्तीकरण व मार्ग परिवर्तन की जानकारी लेने के लिए कई लोग प्लेटफार्म पहुंचे। काउंटर पर मौजूद कर्मचारी ने बताया कि इंटरनेट पर सारी सूचनाएं अपलोड हैं, फिर भी लोग काउंटर से उस सूचना को पुख्ता करना चाहते थे। लोग शनिवार को इस रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों के बारे में पूछताछ कर रहे थे।
-
यात्रा तो करना ही है, चाहे जैसे हो
ट्रेनों की सुविधा तो बढ़ी है, लेकिन भीड़ अधिक होने के चलते काफी दिक्कत हो रही है। इधर ट्रेन कैंसिल होने की जानकारी मिली तो एक सप्ताह पहले ही यात्रा का प्लान कर लिया, जिससे कि बाद में कोई दिक्कत न हो। 15 अक्तूबर के बाद ट्रेनों में जगह मिलनी मुश्किल होगी।
विज्ञापन


अवनीश सिंह, बासंगांव

देवरिया से जिस ट्रेन का टिकट बुक कराया था, उसका मार्ग परिवर्तित हो गया है। इसलिए टिकट कैंसिल कर वहां से गोरखपुर आ गई। यहां बिहार संपर्क क्रांति का टिकट लिया है, लेकिन सीट कंफर्म नहीं है। रास्ते में अगर कोई व्यवस्था बन गई तो जुर्माना जमाकर यात्रा कर लूंगी।
राजलक्ष्मी, सलेमपुर
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें