फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सेंट एंड्रयूज फुटबॉल क्लब रेड ने दुर्गा स्पोर्टिंग को 1-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला स्तरीय आमंत्रण प्राइजमनी फुटबाॅल प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए दो मुकाबले
विज्ञापन

- पूर्वांचल फुटबॉल क्लब व सेंट एंड्रयूज फुटबॉल क्लब (व्हाइट) के बीच खेला गया मैच ड्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय के खेल मैदान पर चल रही जिला स्तरीय आमंत्रण प्राइजमनी फुटबाॅल प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को दो मुकाबले हुए। पहले मैच में सेंट एंड्रयूज फुटबॉल क्लब (रेड) ने दुर्गा स्पोर्टिंग को 1-0 से हराया। वहीं पूर्वांचल फुटबॉल क्लब व सेंट एंड्रयूज फुटबॉल क्लब (व्हाइट) के बीच खेला गया दूसरा मुकाबला 1-1 गोल से बराबरी पर रहा।
पहला मैच सेंट एंड्रयूज फुटबॉल क्लब (रेड) व दुर्गा स्पोर्टिंग के मध्य खेला गया। इस मैच के तीसरे मिनट में ही सेंट एंड्रयूज फुटबॉल क्लब के विकास ने शानदार मैदानी गोल करके अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। यही एक गोल निर्णायक साबित हुआ और सेंट एंड्रयूज फुटबॉल क्लब (रेड) की टीम 1-0 से विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच पूर्वांचल फुटबॉल क्लब और सेंट एंड्रयूज फुटबॉल क्लब (व्हाइट) के मध्य हुआ। मैच के 12वें मिनट में सेंट एंड्रयूज फुटबॉल क्लब (व्हाइट) के अविनाश ने गोल करके अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। 40वें मिनट में पूर्वांचल फुटबॉल क्लब के आसिफ ने बराबरी का गोल करके स्कोर एक-एक कर दिया। अंत तक दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर रहीं। मैच के निर्णायक संजय साहनी, विकास कुमार, आमिर खान, सगीर अहमद और ओपी गौड़ रहे। इस दौरान एनपी गौड़, सूरज छेत्री, हमजा खान, नसीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें