एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने शुक्रवार की रात 14 चौकी इंचार्जों को इधर से उधर किया है। अवधेश कुमार मिश्र को रेलवे, शेष कुमार शर्मा को इंजीनियरिंग काॅलेज, राम सिंह को झरना टोला, सुधांशु सिंह को नौसड़, कमलेंद्र सिंह को हड़हवा फाटक, शुभम श्रीवास्तव को मोहद्दीपुर, महेश चौबे को नई बाजार, राजेश यादव को मोतीराम अड्डा, रमेश चौधरी को बोहाबर, विकास नाथ को हरनही, अरुण सिंह को उनवल, शैलेंद्र प्रताप सिंह को महुआ डाबर, जितेश कुमार श्रीवास्तव को बेलघाट, रविंद्र सिंह तोमर को भड़सार चौकी इंचार्ज बनाया गया है।