फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हेरोइन के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार, जानिए कैस खुफिया नेटवर्क से तस्करी में फिराक में थे

Thu, 25 Apr 2024 03:18 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
एसएसबी और सोनौली पुलिस के पीछे खड़े दोनों तस्कर आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत- नेपाल के सीमावर्ती गांव तिलहवा के पास सोनौली पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त गश्त के दौरान मादक पदार्थ हेरोइन के साथ दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक भारत से नेपाल जा रहे थे।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम कोतवाली क्षेत्र के सीमावर्ती गांव भारत नेपाल सीमा पर स्थित तिलहंवा के पास गश्त कर रही थी। 

इसी बीच दो संदिग्ध युवक भारत से नेपाल जा रहे थे, जिन्हें गश्त कर रही पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो दोनों युवक नेपाल की तरफ भागने लगे। जवानों ने दोनों युवकों को दौड़ा कर नो मेंस लैंड के पहले ही पकड़ लिया।

उनकी तलाशी लिया तो छुपा कर रखा गया 19 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना नाम प्रकाश कुमार गुप्ता निवासी धगधई रूपनदेही और रोशन कुमार यादव निवासी जनकपुर जलेश्वर नेपाल बताया।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यायालय चालान किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें