नगर निगम की तरफ से 5000 लीटर की क्षमता वाली स्प्रिंकलर मशीन का किया जा रहा इस्तेमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर निगम ने शहर में बढ़ते प्रदूषण पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया है। शहर के कई इलाकों की सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। शुक्रवार को 5000 लीटर की क्षमता वाली एक स्प्रिंकलर मशीन शहीद गौतम गुरूंग चौक से एयरपोर्ट तक तक सड़क के दोनों पटरियों पर पानी का छिड़काव किया गया। उसके बाद पुन: जलकल से पानी भरने के बाद स्प्रिंकलर मशीन ने गुरुंग चौक से मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, विश्वविद्यालय कैंपस एवं सिंघड़िया तक छिड़काव किया गया। इस दौरान जेट गन से पेड़ों की धुलाई भी की गई। इसके अलावा गोलघर में महात्मा गांधी चौक से काली मंदिर तक भी छिड़काव किया गया। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने शहरवासियों से ईको फ्रेंडली और स्वच्छ दिवाली मनाने की अपील की है।