फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवनशैली व व्यक्तित्व को बेहतर बनाता है खेल : डॉ. विमल

विज्ञापन
विज्ञापन
-खेल दिवस पर वालीबाल प्रतियोगिता और विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन
विज्ञापन

फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की विभिन्न इकाइयों की तरफ से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर वाॅलीबाल प्रतियोगिता एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कृषि विज्ञान एवं संबद्ध उद्योग संकाय के अधिष्ठाता डॉ. विमल कुमार दूबे ने कहा कि खेल जीवनशैली व व्यक्तित्व को बेहतर बनाता है। संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता डॉ. सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित खेल दिवस कार्यक्रम में सहायक आचार्य डॉ. अमित कुमार दुबे ने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को खेल में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। छात्र शिवम पांडेय, शगुन एवं नीरज ने मेजर ध्यानचंद के जीवन परिचय तथा राष्ट्रीय खेल में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस (आयुर्वेद कॉलेज) में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रोग निदान एवं विकृति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डाॅ. गोपीकृष्णन ने कहा कि खेल से हमारे जीवन में व्यवहारिक परिवर्तन एवं व्यक्तित्व का निर्माण होता है।
इस अवसर पर आचार्य साध्वी नंदन पांडेय, आयुर्वेद कालेज के प्राचार्य डाॅ. मंजूनाथ एनएस, डाॅ. नवीन के, डाॅ. विनम्र शर्मा, डाॅ. अनामिका मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बीएएमएस द्वितीय वर्ष के छात्र शुभाकंर एवं आभार ज्ञापन डाॅ. जशोबन्त डनसना ने किया।
विज्ञापन


वॉलीबाल में महायोगी मत्स्येंद्रनाथ इकाई प्रथम
खेल दिवस के उपलक्ष्य में वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना की महायोगी आदिनाथ इकाई, महायोगी उदयनाथ इकाई, महायोगी मत्स्येन्द्रनाथ इकाई के स्वंयसेवकों ने प्रतिभाग किया। महायोगी मत्स्येन्द्रनाथ इकाई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास कुमार यादव, धनंजय पांडेय एवं समस्त शिक्षकों ने सराहनीय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें