फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: होप क्रिकेट क्लब ने ओसियन ब्रिज को आठ रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से आयोजित आरएवी ट्राफी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को नवल्स अकादमी के मैदान पर होप क्रिकेट क्लब व ओसियन ब्रिज के बीच खेला गया। होप ने ओसियन को आठ रनों से हराकर ट्राफी अपने नाम कर ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए होप क्रिकेट क्लब ने सभी विकेट खोकर 19.3 ओवरों में 124 रनों का स्कोर खड़ा किया था।
विज्ञापन

दीपक और रवि चौधरी ने 31-31 रनों का योगदान किया। ओसियन ब्रिज की तरफ से कृष्णकांत ने तीन, पैरी व ऋषभ कुशवाहा ने दो-दो तथा अजय व आदित्य ने एक-एक विकेट झटके। ओसियन ब्रिज की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 116 रन ही बना सकी। अजय मिश्रा ने सर्वाधिक 24, कुंदन मद्धेशिया ने 23 रनों का योगदान दिया। मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार वर्सेटाइल फार्मा के मेधांश को दिया गया।
बेस्ट बैट्समैन विकास तिवारी, बेस्ट बॉलर धर्मेंद्र (होप), बेस्ट बिल्डर का खिताब रायल स्ट्राइकर के जोगिंदर को दिया गया। बेस्ट विकेट कीपर शैलेंद्र राव रहे। विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार रणंजय सिंह जुगनू (पार्षद) ने प्रदान किया। इस दौरान सुधाकर यादव, विनय कुमार सिंह, विनोद सिंह, नरेंद्र मौर्या, नवीन सिंह, संदीप श्रीवास्तव, अभय पांडे, धर्मेंद्र विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें