फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राष्ट्रीय पदक विजेताओं को मिला योद्धा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित सातवीं राष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले 12 मार्शल आर्ट खिलाड़ियों को रविवार को बशारतपुर स्थित योद्धा क्लब में आयोजित कार्यक्रम में योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संतोष मणि त्रिपाठी ने भारत सरकार से योग की तरह मार्शल आर्ट सर्टिफिकेशन बोर्ड गठित करने की मांग की। विशिष्ट अतिथि 68 वर्षीय ब्लैक बेल्ट जागृति वर्मा ने कहा कि मार्शल आर्ट प्राचीन भारतीय कला है। इसके प्रदर्शन से हम सभी को गौरव की अनुभूति होनी चाहिए। समारोह की अध्यक्षता श्याम किशुन ने की।
कार्यक्रम के दौरान मार्शल आर्ट योद्धाओं ने हैरतअंगेज कारनामों का प्रदर्शन किया। संचालन अनुप्रिया आनंद और आभार ज्ञापन चंद्रप्रकाश मणि त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में पूनम श्रीवास्तव, कनक लता मिश्रा, मदन राजभर, सत्यम पांडेय, आदित्य सिकरवार, साहब राम, संजय पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




ये पदक विजेता हुए सम्मानित
अनामिका आनंद व मो. अब्दुल कलाम ने स्वर्ण पदक, रितेश प्रजापति, सृजन श्रीवास्तव, गौरांश अग्रहरि, आदर्श शिवाय ने रजत पदक और कनक यादव, तनिष्क मसी, अमूल्य श्रीवास्तव, मो. समर, परशुराम, नितिन पांडेय ने कांस्य पदक जीते थे। इन खिलाड़ियों को मेडल, सर्टिफिकेट और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें