फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: केंद्रीय विद्यालय गोरखपुर बना ओवरऑल चैंपियन

Tue, 25 Jul 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से आयोजित संभागीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता (बालक वर्ग) में केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक एक वायुसेना स्थल के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण पदक और तीन रजत पदकों पर कब्जा जमाते हुए विद्यालय को ओवरऑल चैंपियन बनाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता अंडर-14 आयु वर्ग में सुशांत यादव, यूसूफ रजा, प्रिंस यादव, शुभम सिंह, शिवम् सिंह ने स्वर्ण पदक और सूर्या यादव ने रजत पदक जीते। अंडर-17 में प्रशांत कुमार, नमन सिंह, अमन कुमार ने स्वर्ण, अंडर 19 में करन कुमार, अभय चंद ने स्वर्ण पदक व राना अमर सिंह और अभय कुमार ने रजत पदक पर कब्जा जमाया।
विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुक्केबाजी बालिका वर्ग में कुल 10 खिलाड़ी 52वीं नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं। वहीं बालक वर्ग में 23 खिलाड़ियों का चयन हुआ।इस अवसर पर चयनकर्ता सत्येन्द्र कुमार, विजेन्द्र नाथ पाटिल, अतुल कुमार वर्मा, प्रीति कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें