गोरखपुर। एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूंरड कप में इस बार गोरखपुर के उभरते फुटबॉल खिलाड़ी भास्कर क्षेत्री भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खिताब की प्रबल दावेदारों में शामिल जमशेदपुर एफसी ने भास्कर क्षेत्री को टीम में शामिल किया। उनके चयन पर फुटबॉल खिलाड़ियों में हर्ष है। जिला फुटबॉल संघ के सचिव मो. हमजा खान, एनपी गौड़, सूरज क्षेत्री, गौतम सरकार, उत्तम क्षेत्री समेत कई लोगों ने भास्कर क्षेत्री को शुभकामनाएं दी हैं। संवाद