गोरखपुर। जीपी एसोसिएशन की ओर से से डाॅ.केएन लाहिरी चैंपियन ट्रॉफी बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया। इसमें कुल 30 मुकाबले खेले गए। पुरूष वर्ग के फाइनल मैच में यूरोलॉजिस्ट डॉ. अभिनव जायसवाल ने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश चंद शाही को मात दी। महिला वर्ग में डॉ. विनीता ओझा और सीनियर वर्ग में डॉ. सीएम तिवारी अव्वल रहीं।
मुख्य अतिथि सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा की पहले लोग कहते थे पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब और खेलोगे कूदोगे तो हो जाओगे खराब, लेकिन अब समय बदल गया है। मेयर डाॅ.मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि खेल से मानव व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास होता है। इस दौरान डॉ. संजीव गुलाटी, डॉ. प्रतिभा गुप्ता, डॉ. जयश्री मल्ल, डॉ. अंशुमन त्रिपाठी, डॉ. आनंद बंका, डॉ. चेतन निमानी मौजूद रहे।