वर्तमान में इंडिगो, अलायंस एयर के विमान दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बंगलुरु के लिए उड़ान भर रहे हैं। स्पाइस जेट के साथ ही इंडिगो भी अपनी उड़ान बढ़ाने की तैयारी में है। स्पाइस जेट दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ान शुरू करने जा रहा है।
स्पाइस जेट एयरलांइस एक बार फिर गोरखपुर एयरपोर्ट से अपनी उड़ान शुरू करने की तैयारी में है। स्पाइस जेट दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ान शुरू करने जा रहा है। इसको लेकर एयरपोर्ट प्रशासन के एयरलाइंस कर्मचारी 11 जून को एक बैठक करेंगे। कंपनी ने उड़ान शुरू करने के लिए कर्मचारी भेजकर सर्वे भी कराया है। यात्रियों की बढ़ती संख्या देख एक बार फिर विमानन कंपनी ने वापसी करने का मूड बनाया है।
कुछ माह पहले स्पाइस जेट ने उड़ान बंद कर अपना ऑफिस भी बंद कर दिया था। गोरखपुर एयरपोर्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों को अयोध्या एयरपोर्ट पर लगा दिया गया था। सारे विमान भी अयोध्या में शिफ्ट कर दिए थे। वर्तमान में इंडिगो, अलायंस एयर के विमान दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बंगलुरु के लिए उड़ान भर रहे हैं। स्पाइस जेट के साथ ही इंडिगो भी अपनी उड़ान बढ़ाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
इसको लेकर कंपनी सर्वे भी करा रही है। सितंबर माह में एयरपोर्ट पर तीन बड़े जहाज के साथ ही एक छोटा जहाज खड़ा हो सकेगा। इसके लिए काम चल रहा है। वर्तमान में एक बड़ा और एक छोटा जहाज एक साथ यहां खड़ा होते हैं।