फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2025: होली पर गोरखपुर से एलटीटी और डिब्रूगढ़ के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, होली में नहीं सीट की मारामारी

Tue, 11 Mar 2025 04:05 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

होली पर यात्रियों को घर जाने और आने में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे से 45 होली स्पेशल ट्रेनें 135 फेरों में चला रही है। वहीं दूसरे जोन से 36 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। रेल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक यात्रियों की सहूलियत के लिए होली पर गोरखपुर से जितनी भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, वह प्लेटफार्म नंबर एक और दो से संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन - फोटो : adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर महाराष्ट्र के लोकमान्य तिलक टर्मिनल और असम के डिब्रूगढ़ से आने और जाने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए पूर्वोत्तर रेलवे दो स्पेशल ट्रेनें आठ फेरों में चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


एनईआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए 05325/05326 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी का संचलन गोरखपुर से 11 से 22 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को तथा लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 13 से 24 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार एवं सोमवार को चार फेरों के लिए चलाई जाएगी।

यह गाड़ी मंगलवार एवं शनिवार को गोरखपुर से 19.00 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद, मनकापुर, अयोध्या धाम जं., प्रयागराज जं., झांसी, नासिक रोड होते हुए तीसरे दिन शाम 06.50 बजे एलटीटी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सुबह 10.20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन विभिन्न स्टेशनों से होते हुए रात 20.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 05978/05977 डिब्रूगढ़-गोरखपुर-डिब्रूगढ़ होली विशेष गाड़ी का संचलन डिब्रूगढ़ से 12 एवं 19 मार्च को और गोरखपुर से 13 एवं 20 मार्च दो फेरों में चलेगी।  बताया कि 05978 डिब्रूगढ़-गोरखपुर होली विशेष गाड़ी 12 एवं 19 मार्च को डिब्रूगढ़ से सुबह 09.10 बजे प्रस्थान कर न्यू तिनसुकिया, दीमापुर, गुवाहाटी, कामख्या, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, मुजफ्फरपुर, सीवान, देवरिया सदर होते हुए शाम सात बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05977 गोरखपुर-डिब्रूगढ़ होली विशेष गाड़ी 13 एवं 20 मार्च को गोरखपुर से रात 21.30 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए डिब्रूगढ़ सुबह 10.30 बजे पहुंचेगी।

एनईआर से चल रही 45 होली स्पेशल ट्रेनें
होली पर यात्रियों को घर जाने और आने में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे से 45 होली स्पेशल ट्रेनें 135 फेरों में चला रही है। वहीं दूसरे जोन से 36 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है।

स्पेशल ट्रेन की खबर में जोड़
रेल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक यात्रियों की सहूलियत के लिए होली पर गोरखपुर से जितनी भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, वह प्लेटफार्म नंबर एक और दो से संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें