फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: होली में अमृतसर, लालकुआं, अंबाला और राजकोट के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें- 27 तक होंगी संचालित

Wed, 11 Feb 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05005/05006 बढ़नी-अमृतसर-बढ़नी होली स्पेशल ट्रेन का संचालन चार से 25 मार्च तक किया जाएगा। यह ट्रेन बढ़नी से प्रत्येक बुधवार और अमृतसर से प्रत्येक बृहस्पतिवार को कुल चार फेरे लगाएगी। इसके अलावा 05023/05024 गोमतीनगर-खातीपुरा-गोमतीनगर होली स्पेशल ट्रेन तीन से 25 मार्च तक चलाई जाएगी, जिससे उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
होली पर स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अमृतसर, लालकुआं, अंबाला और राजकोट के लिए होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। मार्च में विभिन्न रूटों पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जिससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05005/05006 बढ़नी-अमृतसर-बढ़नी होली स्पेशल ट्रेन का संचालन चार से 25 मार्च तक किया जाएगा। यह ट्रेन बढ़नी से प्रत्येक बुधवार और अमृतसर से प्रत्येक बृहस्पतिवार को कुल चार फेरे लगाएगी।

इसके अलावा 05023/05024 गोमतीनगर-खातीपुरा-गोमतीनगर होली स्पेशल ट्रेन तीन से 25 मार्च तक चलाई जाएगी, जिससे उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के यात्रियों को लाभ मिलेगा। इसी क्रम में 05045/05046 लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन एक से 30 मार्च तक और 05301/05302 मऊ जंक्शन-अंबाला कैंट-मऊ जंक्शन साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन पांच से 27 मार्च तक संचालित की जाएगी।
विज्ञापन


इन ट्रेनों के माध्यम से पूर्वांचल, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और गुजरात जैसे राज्यों के बीच यात्रा सुगम होगी। इन सभी होली स्पेशल ट्रेनों में शयनयान, सामान्य द्वितीय श्रेणी, वातानुकूलित श्रेणियों सहित पर्याप्त संख्या में कोच लगाए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को सुविधा मिल सके।

त्योहार को देखते हुए परिवहन विभाग भी आने वाले दिनों में गोरखपुर से लखनऊ-दिल्ली और अन्य स्थानों के लिए बसों की सेवा शुरू कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें