फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर से तेलंगाना के महबूबनगर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें कब से शुरू होगी ये सेवा

Wed, 21 Aug 2024 12:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

रेलवे प्रशासन ने ट्रेन नंबर 05303/05304 गोरखपुर-महबूबनगर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का संचलन सात सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से और आठ सितंबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को महबूबनगर से 13 फेरों के लिए करने की घोषणा कर दी है। यह ट्रेन आगामी दशहरा, दिवाली और छठ पूजा में आने-जाने वालों को विशेष राहत देगी।
विज्ञापन
सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना प्रदेश के शहर महबूबनगर के लिए गोरखपुर से स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। रेलवे प्रशासन ने ट्रेन नंबर 05303/05304 गोरखपुर-महबूबनगर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का संचलन सात सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से और आठ सितंबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को महबूबनगर से 13 फेरों के लिए करने की घोषणा कर दी है। यह ट्रेन आगामी दशहरा, दिवाली और छठ पूजा में आने-जाने वालों को विशेष राहत देगी।

विज्ञापन


सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वांचल और बिहार के बड़ी संख्या में लोग रोजगार की तलाश में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्य जाते हैं। वहां के लिए चलने वाली ट्रेनों में अधिक भीड़ होती है। आगामी त्योहारों में यह भीड़ और अधिक बढ़ जाएगी।

इसको देखते हुए ट्रेन नंबर 05303 गोरखपुर-महबूबनगर स्पेशल को सात सितंबर से प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से चलाया जाएगा। यह ट्रेन सुबह 08.30 बजे प्रस्थान करेगी। खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. होते हुए दूसरे दिन शाम 07:15 बजे महबूबनगर पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी यात्रा में ट्रेन नंबर 05304 महबूबनगर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन आठ सितंबर से प्रत्येक रविवार को चलेगी। इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का एक, एलएसएलआरडी का एक, साधारण द्वितीय श्रेणी के तीन, शयनयान श्रेणी के तीन, वातानुकूलित तृतीय इकोनाॅमी श्रेणी के 14 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें