गोरखपुर। रेल प्रशासन ने 08 दिसंबर को गोरखपुर से जयपुर के लिए विशेष ट्रेन चलाएगा। ट्रेन नंबर 05089 गोरखपुर-जयपुर गोरखपुर से 13.30 बजे प्रस्थान करेगी। खलीलाबाद से 14.12 बजे, बस्ती से 14.40 बजे, गोंडा से 16.05 बजे, ऐशबाग से 18.55 बजे, कानपुर सेंट्रल से 20.40 बजे, दूसरे दिन टुंडला से 00.10 बजे, आगरा फोर्ट से 01.00 बजे, भरतपुर से 02.20 बजे तथा बांदीकुई से 05.15 बजे छूटकर जयपुर 06.30 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में साधारण द्वितीय के 07, शयनयान श्रेणी के 07 तथा एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 16 कोच लगाए जाएंगे। ब्यूरो