दोनों ट्रेन एक-एक ट्रिप के लिए चलाई जाएंगी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेल प्रशासन ने जनता की सुविधा के लिए 05013 गोरखपुर-चेन्नई सेंट्रल विशेष गाड़ी गोरखपुर से 26 जनवरी और 05011 गोमतीनगर-चेन्नई सेंट्रल विशेष गाड़ी गोमतीनगर से 24 जनवरी को चलाने की घोषणा की है। दोनों ट्रेन एक-एक ट्रिप के लिए चलेंगी।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर से ट्रेन नंबर 05013 26 जनवरी को दिन में 11:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन खलीलाबाद से 11:52 बजे, बस्ती से 12:22 बजे, गोंडा से 01:45 बजे, बादशाहनगर से 03:30 बजे, ऐशबाग से 04:20 बजे, कानपुर सेंट्रल से 05:55 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन (झांसी) से 09:25 बजे रवाना होगी।
तीसरे दिन सुबह 06:30 बजे यह ट्रेन चेन्नई पहुंचेगी। इस गाड़ी में एसएलआरडी के 02 और शयनयान श्रेणी के 20 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। 05011 गोमतीनगर-पुरट्चि तलैवर डॉ. एमजी रामचंद्रन सेंट्रल (चेन्नई सेंट्रल) विशेष गाड़ी एकल यात्रा के लिए 24 जनवरी को गोमतीनगर से 15:30 बजे प्रस्थान कर ऐशबाग से 16:20 बजे, कानपुर सेंट्रल से 17:55 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) से 21:25 बजे छूटेगी।
इसी तरह दूसरे दिन बीना से 01:05 बजे, भोपाल से 03:00 बजे, इटारसी से 04:50 बजे, नागपुर से 09:50 बजे, बल्हारशाह से 13:45 बजे, सिरपुर कागजनगर से 14:30 बजे, रामगुंडम से 15:28 बजे, वरंगल से 17:10 बजे, विजयवाड़ा से 20:45 बजे एवं तीसरे दिन गुडूर से 04:00 बजे छूटकर पुरट्चि तलैवर डॉ. एमजी रामचंद्रन सेंट्रल (चेन्नई सेंट्रल) 06:30 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसएलआरडी के 02 और शयनयान श्रेणी के 20 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।