फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ''''संवेदनशील 111 गांवों में कराएं विशेष सफाई''''

विज्ञापन
विज्ञापन
एक जुलाई से शुरू होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की अब तक की तैयारियों पर चर्चा के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में ड्रिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स (डीटीएफ) की बैठक विकास भवन सभागार में सोमवार को हुई। सीडीओ ने अभियान के दौरान हाईरिस्क वाले 13 गांवों के अलावा जिन 98 गांवों में स्क्रब टाइफस के केस मिल चुके हैं, इन 111 संवेदनशील गांवों में विशेष सफाई व जागरूकता कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ संजय कुमार मीणा ने कहा कि माइक्रोप्लानिंग इस प्रकार हो कि सभी विभागों की गतिविधियां अधिक हों। गांवों में मत्स्य विभाग की मदद से गंबूजिया मछली डाली जाए। एंटी लार्वा का छिड़काव हर हफ्ते कराया जाए। सुअरबाड़ों की सफाई के साथ उनको जाली से ढकवाया जाए।
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि इस बार विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान पूरे माह स्टॉप डायरिया कैंपेन भी चलाया जाएगा। इस दौरान पांच साल से छोटे बच्चों के लिए घर-घर ओआरएस और जिंक की गोलियां वितरित की जाएंगी। सरकारी अस्पतालों और आईसीडीएस से जुड़े आंगनबाड़ी केंद्रों पर ओआरएस कार्नर बनाए जाएंगे। स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर हाथों की स्वच्छता के बारे में विशेष तौर पर जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि स्कूली बच्चाें के जरिए घर-घर जागरूकता फैलाई जाएगी। मंडलीय कीटविज्ञानी डॉ. वीके श्रीवास्तव ने उपस्थित अधिकारियों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी। डेंगू के पीक सीजन में किसी को भी एस्प्रिन व डिस्प्रिन समूह की दवाएं नहीं खानी है। डेंगू एक साधारण बुखार है जो लापरवाही या गलत दवा के सेवन से ही घातक रूप लेता है और जटिलताएं बढ़ जाती हैं।
बैठक में पंचायती राज विभाग, नगर निकाय, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, खाद्य व औषधि प्रशासन, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और प्रतिनिधि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें