फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gas e-KYC: 15 अगस्त तक गैस ई-केवाईसी जरूरी, वरना रुकेगी सब्सिडी-2.5 लाख से अधिक उपभोक्ता

Tue, 04 Aug 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

जिले में इंडियन ऑयल के करीब पांच लाख घरेलू गैस उपभोक्ता हैं, जबकि भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के करीब सात लाख उपभोक्ता हैं। तीनों कंपनियों के मिलाकर करीब 20 प्रतिशत यानी ढाई लाख से अधिक ग्राहकों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है।
विज्ञापन
LPG सिलिंडर के लिए ई-केवाईसी कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जिले में घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी हो गया है। जो उपभोक्ता 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराएंगे उनकी सब्सिडी रोक दी जाएगी। तेल कंपनियों ने सभी बचे हुए ग्राहकों से समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

विज्ञापन


जिले में इंडियन ऑयल के करीब पांच लाख घरेलू गैस उपभोक्ता हैं, जबकि भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के करीब सात लाख उपभोक्ता हैं। तीनों कंपनियों के मिलाकर करीब 20 प्रतिशत यानी ढाई लाख से अधिक ग्राहकों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है।

इंडियन ऑयल के उप महाप्रबंधक रवि कुमार चंदेरिया ने बताया कि कंपनी ने 15 अगस्त तक सभी ग्राहकों की ई-केवाईसी पूरी कराने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए अधिकारियों, गैस एजेंसी संचालकों और कर्मचारियों को लगाया गया है। विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता आसानी से ई-केवाईसी करा सकें।
विज्ञापन


तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपनी गैस एजेंसी या शिविर में पहुंचकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि उनकी सब्सिडी बिना किसी रुकावट के मिलती रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें