सिविल लाइंस, मोहद्दीपुर और शास्त्री चौक पर किया गया आवंटन
गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने शहर में तीन स्थानों पर वेंडरों को जगह दे दी है। अब फुटपाथ की जगह ये वहीं दुकानें लगा सकेंगे। एक वेडिंग जोन आरकेबीके के सामने रामगढ़ताल झील के पास बना है। यहां 59 फुटपाथ दुकानारों को जगह दी गई है।
नगर आयुक्त ने बताया कि दूसरा वेडिंग जोन होटल पार्क रेजेंसी के पास सिविल लाइन में बना है। यहां 48 दुकानदारों को जगह दी गई है। जबकि, शास्त्री चौक से बेतियाहाता चौराहा तक के सभी फुटपाथ दुकानदारों को चकबंदी कार्यालय के बगल में जगह दी गई है। बताया कि बचे लोगों को जल्द ही स्थान आवंटित किया जाएगा। अब सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने पर कार्रवाई की जाएगी।
हटाया गया कब्जा
नगर निगम के प्रवर्तन दल प्रभारी ने मुख्यमंत्री आगमन को लेकर सड़क पर से अवैध कब्जों को हटवाया। एयरपोर्ट से लेकर कूड़ाघाट, पैडलेगंज, सर्किट हाउस, छात्र संघ चौराहा, यातायात तिराहा, गोरखनाथ मंदिर रूट के दोनों तरफ से ठेलों और दुकानों को हटाया गया।