एसपी यशवीर सिंह ने संभाला कार्यभार
संवाद एजेंसी
सिद्धार्थनगर । नवागत पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने शुक्रवार देर शाम मुख्यालय पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। वे जालौन से स्थानांतरित होकर जिले में आए हैं। उनके साथ आईजी एके राय भी आए थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए बनाए जा रहे कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया। वहीं पुलिस अधीक्षक रहे राम अभिलाष त्रिपाठी का स्थानांतरण गोरखपुर हुआ है।