सपा नेताओं ने चौधरी चरण सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि
गोरखपुर। सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र तिवारी राजू ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों, नौजवानों, मजदूरों को जगाने का काम किया। समाजवादी पार्टी चौधरी साहब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेती है। इस दौरान मिर्जा कदिर वेग, अमरेंद्र निषाद, मैना भाई, बिंदा देवी, राहुल यादव, अशोक चौधरी, गविश दुबे, मनमोहन यादव, आनंद राय, कमल किशोर यादव आदि मौजूद रहे। ब्यूरो