फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एम्स के पास जमीन देने के नाम पर सपा नेता से 10 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स के नजदीक जमीन दिलाने का झांसा देकर सपा नेता से जालसाजों ने 10 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर जानमाल की धमकी दी। पीड़ित की सूचना पर जालसाजी, जानमाल की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

रामगढ़ताल क्षेत्र के तारामंडल रोड, भरवलिया बुजुर्ग निवासी चंद्रबली यादव ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनको जमीन की जरूरत थी। उनके परिचित एम्स थाना क्षेत्र के गायत्री नगर, न्यू एयरफोर्स रोड के पास रहने वाले अश्वनी यादव उर्फ राजू यादव ने बताया कि उसकी पत्नी अनीता यादव के नाम से सिंघड़िया में जमीन का एग्रीमेंट है। जो एम्स के नजदीक है। उसी जमीन दिलाने की बात करने के लिए अश्वनी ने चंद्रबली को अपने घर बुलाया। वहां उसने पत्नी अनीता यादव और छोटा भाई अरुण यादव उर्फ काजू यादव और मां से मुलाकात कराई। उन लोगों ने एक हजार वर्गफीट जमीन 28 लाख रुपये में दिलाने की बात कही।
एडवांस के रूप में 10 लाख रुपये में जमीन बुक कराने को कहा। उनकी बातों में आकर चंद्रबली ने किस्तों में साढ़े सात लाख रुपये नकद और ढाई लाख रुपये का आरटीजीएस बैंक खाते में कर दिया, लेकिन जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। रुपये वापस मांगने पर दो चेक दिए, जो बाउंस हो गया। बाद में मालूम हुआ आरोपियों ने राघवेन्द्र शाही, स्वतंत्रबीर प्रताप सिंह , सुमित यादव उर्फ सोनू यादव निवासी चरगांवा सहित अन्य लोगों से ठगी की है।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर पुलिस ने अश्वनी यादव उर्फ राजू यादव, उसकी पत्नी अनीता, उसके छोटे भाई अरुण उर्फ काजू यादव और अश्वनी यादव की मां के खिलाफ अमानत में खयानत और जालसाजी का केस दर्ज करके पुलिस कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में एसपी सिटी केके विश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें